Monday, July 20, 2009

मानू भानू

एक
म्याऊँ म्याऊँ बिल्ली बोली
मामी पापा मानू बोली
भों भों कुत्ता भौंका
सुनकर एकदम भानू चौका
दो
में में में में बकरी मिमिआई
मानू के घर नानी आई
काँव काँव जब कौवा बोला
कुहू कुहू कोयल मुंह खोला
तीन
मानू बोली पापा मम्मी
भानू बोला नाना नानी
यह सब चारों को ही भाया
हँस हँस दोनों को गले लगाया
[भरूच:१४.10.०८]

No comments: